नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा ने बताया कि जन्म-मृत्यु का पंजीयन करने के लिए पूर्व में चलने वाले पोर्टल को बंद कर नया पोर्टल चालू किया जा रहा है, जिसके कारण दिनांक 28.05.2024 से 04.06.2024 तक जन्म मृत्यु पंजीयन कार्य बाधित रहेगा। नागदा ने नागरिकों से सहयोग बनाये रखने का अनुरोध किया है।