नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्र डाबर व्दारा सोमवार को अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन के विरूद्व जावद क्षेत्र में कार्यवाही की गई। खनिज खंड पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहन मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किये गये हैं। जब्त वाहनों को पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। जप्त वाहनों में ट्रैक्टर एमपी 44 सीए 1696 खण्ड पत्थर एवं ट्रैक्टर एमपी 44 एबी 6965 खण्ड पत्थर शामिल है।