नीमच। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश जैन व्दारा नीमच जिले के एक आरोपी को सदाचार बनाए रखने के लिए मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क-ख) के तहत तीन माह तक सप्ताह में एक दिन थाना हाजरी का आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर व्दारा यादव मण्डी नीमच निवासी सोनू यादव पिता नाहर सिंह यादव थाना नीमच सिटी को तीन माह तक सप्ताह में एक दिन नीमच सिटी पुलिस थाने में सदाचार बनाए रखने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।