मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना शामगढ़ पर पंजीबद्ध दो अपहरण के अपराध के नाबालिक बालको एवं थाना सिटी कोतवाली पर पंजीबद्ध एक अपहरण के अपराध के नाबालिक बालक को चंद घंटे में पता लगाकर बालकों की पतारसी करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारी को दिए गए हैं कि गुम बालक बालिकाओं की प्रथम सूचना थाना पर प्राप्त होने पर उस पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही किया जाकर बालकों का पता लगाए जाने संबंधी हर संभव प्रयास किया जावे। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना शामगढ़ पर बीती रात पंजीबद्ध हुए अपराध क्रमांक 228/24 धारा 363 भादवि एवं 229/24 धारा 363 भादवि के दो नाबालिक बालक जिनकी उम्र कारीब 15 साल की थी । जो ग्राम टकरावद थाना शामगढ़ के रहने वाले थे।
उक्त बालकों की प्रथम सूचना दर्ज होने पर, वायरलेस सेट से उनके अपहरण के अपराध की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि गस्त में लगे सभी चीता मोबाइल व गस्त पोईंट एवं डायल 100 मोबाइल को उपरोक्त बालको के अपह्त होने संबंधी जानकारी देकर गस्त के दौरान ऐसे बालक मिलते पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस पर जानकारी देने बाबत निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली के डायल 100 मोबाइल में तैनात आरक्षक मनभावन भाटिया द्वारा स्थानीय नेहरू बस स्टैंड पर रात्रि गस्त के दौरान दो बालकों को बस स्टैंड पर घूमता पाया जाने पर उनसे प्रारंभिक पूछताछ की जिसमें उनके द्वारा शामगढ़ का होना बताया व किसी नाराजगी की वजह से अपने गांव से मंदसौर आना बताया । जो डायल 100 पुलिस द्वारा बच्चों को दोनों बालकों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर थाना सिटी कोतवाली पर लेकर आए बाद थाना शामगढ़ पुलिस को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया ।
इसी प्रकार बीती रात थाना खानपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक साढे तीन वर्ष के बालक के अपह्त होने की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल उक्त संबंध में फरियादी की रिपोर्ट पर अपहरण का अपराध क्र 254/24 धारा 363 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर थाना क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त में लगी चीता मोटर साईकिल पार्टी व थाना मोबाइल एवं डायल हंड्रेड मोबाइल को बच्चों की तलाश करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जो बालक की पतारसी चंद घंटे में ही की जाकर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि विजय पुरोहित प्रआर 173 हरिश यादव, डायल 100 के आर 241 मनभावन भाटिया एवं चीता मोटर साईकिल पार्टी के आर 60 विशाल लबाना, आर 487 सुनिल प्रजापति, आर 349 राजीव सिह, आर 383 भुपेन्द्र आर्य, आर 443 राहुल शुक्ला, आर 77 देवेन्द्र जावरवाल, आर 753 धर्मेन्द्र सिह, आर 823 राम पंड्या, आर 714 नीरज सिह की सराहनीय भूमिका रही।