BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 3:13 pm
KHABAR : अफसर ट्रेंनिंग एकेडमी कामठी नागपुर से कमीशन प्राप्त कर लौटे कुलदीप सिंह चंद्रावत, 45 दिन के कठिन परिश्रम कर लिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 5 मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के एनसीसी अधिकारी कुलदीप सिंह चंद्रावत का चयन अफसर ट्रेंनिंग अकादमी कामठी नागपुर महाराष्ट्र के लिए हुआ।
जहां पर इन्होंने 45 दिन का कठिन परिश्रम कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण केंद्र में पूरे भारत से चयनित 520 अफसर ट्रेनी कैडेट शामिल हुए, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट की ओर से कुलदीप सिंह चंद्रावत ने प्लाटून कमांडर के रूप में परेड को कमान किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूनिट को गौरान्वित किया। 
यह कोर्स भारतीय सेना के मेजर जनरल कपिल जीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूण करवाया गया। जहां पर भारतीय सेना के जांबाज इंस्ट्रक्टर्स द्वारा ऑफिसर्स को ट्रेनिंग करवाई गई।
कुलदीप सिंह चंद्रावत ने ट्रेनिंग के दौरान मैप रीडिंग, फायरिंग, पीटी, ड्रिल, फायर फाइटिंग, एफसीबीसी, फ्लैग एरिया, कैंप  ड्यूटी और खेल के साथ 45 दिन में कठिन परिश्रम कर कोर्स को पूरा किया और अंतिम दिन पासिंग आउट परेड से गुजरते हुए पाइपिंग सेरेमनी आयोजित की गई जहां पर भारतीय सेना के मेजर जनरल द्वारा इन्हें रैंक लगाई गई। कमान अधिकारी कर्नल रिज़वान खान ने चंद्रावत के कार्य की सराहना करते हुए उज्वल भविष्य की कामना व यूनिट आल रैंक ने बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE