नीमच। जिले के गांव चीताखेड़ा की अंतिमबाला टेलर, भगतराम टेलर और पुष्पा टेलर ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित आवेदन देकर अपने पड़ोसी शांतिलाल जैन और उसकी पत्नी संगीता जैन से अपनी जान की सुरक्षा की मांग की। अंतिम वाला टेलर ने बताया कि शांतिलाल जैन और संगीता जैन मुझे और मेरे माता-पिता को 27 अप्रैल को घर के बाहर मारा पीटा और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन वर्षों से आए दिन यह लोग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। धमकी देकर कहते हैं कि तुम्हें 1 महीने या दो महीने में निपटा देंगे। अंतिम बाला ने यह भी कहा कि उन्होंने मेरे परिवार को यह भी धमकी दी है कि तेरे एक मात्र लड़के विश्वास को अकेला मिलने जान से मार देंगे। हमने जीरन थाने में भी कई बार शिकायत की, लेकिन आरोपी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है। अंतिम बाला ने पुलिस से सहायता की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानून कारवाई की मांग की है