BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 6:05 pm
KHABAR : राज्‍य शिक्षा केंद्र ने कलेक्‍टर यादव को दिया प्रशस्ति पत्र, उल्‍लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जिले को मिला आठवां स्‍थान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण मंदसौर की टीम के अथक प्रयासों से 17 मार्च 2024 को उल्‍लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मूल्‍यांकन परीक्षा में लक्ष्‍य के विरूद्ध 100 प्रतिशत असाक्षरों को सम्मिलित कराया गया। जिसके अंतर्गत उल्‍लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जिले को आठवा स्‍थान मिला। राज्‍य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराजू एस द्वारा कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव के नाम प्रशस्ति पत्र 22 मई 2024 को राज्‍य शिक्षा केंद्र की समीक्षा बैठक में जिला सह समन्‍वयक साक्षरता रामलाल लोदवार को दिया गया।

 जिले में 999 अक्षर मित्रों द्वारा 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर करने का कार्य  2023 से निरंतर निशुल्‍क किया जा रहा है। अक्षर मित्र अपने ग्राम/ वार्ड में अप‍नी सुविधा अनुसार ग्राम/ वार्ड के असाक्षर साथियों को सामाजिक चेतना केंद्र में अध्‍ययन कराते है। इसमें लिखना, पढ़ना एवं सामान्‍य गणित का अध्‍ययन कराया जाता है। जिले में 31 मार्च 2027 तक 2.50 लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्‍य दिया गया। ये लक्ष्‍य 2011 की जनगणना को आधार मानकर दिया गया । अभी तक जिले में साक्षर करने की तीन परीक्षाऍ सम्‍पन्‍न हो गई है। तीनों परिक्षाओं में  64 हजार 200 असाक्षरों को साक्षर किया गया। 17 मार्च 2024 को सम्‍पन्‍न हुई परीक्षा में राज्‍य सरकार द्वारा दिया गया लक्ष्‍य 34 हजार 513 शत प्रतिशत प्राप्‍त कर राज्‍य में मंदसौर जिले ने 8वां स्‍थान प्राप्‍त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE