पिपलियामंडी। एक तरफ प्रदेश सरकार ले रही कर्ज पर कर्ज तो वहीं दूसरी और खनन माफिया लाखों रूपए के राजस्व चोरी करने में नहीं छोड़ रहें कोई कसर...? मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खनन माफियाओं के दिन ब दिन हौंसले होते जा रहें हैं। दिन दहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। मल्हारगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुठोद में महू-नीमच हाइवे मार्ग किनारे ये काम हो रहा है। जागरूक नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस ओर ध्यान देने की अपील की है।