BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 6:38 pm
NEWS : सनातन संस्कार शिविर आज के समय की महती आवश्कता, चंद्रभारती महाराज छठे दिन बुटकों ने सीखी कई विधिया, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के उपनगरीय क्षेत्र पंचवटी सेंती के हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सनातन संस्कार शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज ने कहा कि सनातन को बचाने के लिए ऐसे शिविरों की महती आवश्यकता है। सनातन तभी बचेगा। जब हर परिवार में संस्कार जीवित होंगे। आज इस शिविर में छोटे से बड़े सबको एक साथ संस्कार पाते देखना सुखद अनुभूति है। शिविर प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी, पण्डित विकास उपाध्याय, राकेश गिल बधाई के पात्र है जिन्होंने कम समय में ऐसा संस्कार शिविर आयोजित किया। शिविर में पहुंचे श्रीमहंत का स्वागत शिवलाल शर्मा विजयपुर, शशिकांत चतुर्वेदी, गौरव भट्ट, योगेश शर्मा आरओ आदि ने माला, उपरना, सरपाव से किया। महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सर्व ब्राहमण समाज सहित ॐ तत्सत् पारमार्थिक संस्था और गुर्जरगौड़ वर वधु संगठन की ओर से एक जून तक चलने वाले सनातन संस्कार शिविर के छठे दिन बटुको को पंचांग, नक्षत्र, विविध देवताओं, राशियों संबंधी जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी, राकेश गिल ने बताया कि शिविर का प्रारंभ वेदिक मंत्रों, प्रार्थना, संध्या उपासना, ॐ उच्चारण, श्री कृष्ण शरणम् मम सत्संग से हुआ। मुख्य आचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित विकास उपाध्याय ने संध्या उपासना, नक्षत्र विवरण गणपति स्मरण मंगल मंत्र आदि पंचांग के बारे में बताया। पंडित रजनीश दाधीच ने पुराणों के नाम,दैनिक दिनचर्या के उपयोगी शब्दों के बारे में तथा लोक हितम मम करणीयम की प्रार्थना बतायी। पंडित कौशल शर्मा द्वारा छोटे बटुकों को विविध देवताओं के मंत्र, देवताओं की परिक्रमा का तरीका, पंडित विकास उपाध्याय ने छोटे बटुकों को भगवान् का स्मरण करने का तरीक़ा सिखाया। शिविर में पहुंचे पंडित शिवशंकर व्यास पुर का स्वागत शिवलाल शर्मा विजयपुर ने किया। पंडित व्यास ने महर्षि गौतम के चरित्र तथा संस्कार के बारे में बताया। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा का स्वागत शिवशंकर व्यास ने किया। दशोरा ने सनातन संस्कार विमुख होते परिवारों के बारे बताया। शिविर में सेवानिवृत डीएसपी ओमप्रकाश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, पंडित दिनेश तिवारी, जगदीशचंद शर्मा डेयरी, मदनलाल शर्मा उपरेड़ा, अशोक जोशी, अनुराग शर्मा जल, जयप्रकाश शर्मा पाछुंदा, भरत चाष्टा रेलवे, भरत शर्मा हॉस्पिटल, सत्यनारायण ओझा, पंडित दीपक शर्मा, पंडित कृष्णगोपाल, पंडित पीयूष शर्मा, पंडित रत्नेश शर्मा, पंडित पीयूष धनेतकलां आदि ने सहयोग दिया। आज की व्यवस्था अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राहमण महासभा के कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट की ओर से रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE