नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 29 मई को 11 केवी टाउन-1 फीडर पर पोल शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी टाउन-1 फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 29.05.2024 (बुधवार) को 11 केवी टाउन-1 फीडर पर नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले रोड़ चौड़ीकरण कार्य की वजह से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से 11 केवी टाउन-1 फीडर से सुबह 8 से 10 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस अवधि में राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बं.नं. 59, भोलाराम कंपाउण्ड, स्कीम नं-7, शंकर आईल मील, खारी कुंआ, फिरोजाशाह पंप के आसपास आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।