मंदसौर। विभिन्न माध्यमों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने, तापमान के उच्चतम स्तर पर पहुँचने आदि सूचनाऐं प्राप्त हो रही हैं। कलेक्टर ने सभी सीईओ, सीएमओ, पीएचई को निर्देश दिए हैं कि, समस्त नगरीय / ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नही हो, इस हेतु समस्त आवश्यक प्रयास करें। जिन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति टैंकरों से की जाना है, वहाँ टेंकर की दरें का निर्धारण भी करें ताकि निजी रूप से टेंकर से पानी लेने वाले आमजन पर अत्यधिक भार न पड़े।
साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से प्याऊ आदि की स्थापना की कराऐं। जिनमें निकाय द्वारा प्रतिदिन स्वच्छ जल की आपूर्ति की जाए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोत में मोटर की खराबी अथवा अन्य तकनीकी कारणों से पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो इस हेतु सतत निगरानी रखें एवं आवश्यक मरम्मत के कार्य तत्परता से सुनिश्चित कराऐं। यह आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न होने पाए।
पेयजल की सुचारू आपूर्ति हेतु जिला कार्यालय / ब्लाक कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की 08-08 घण्टे की ड्युटी भी लगाऐं तथा कंट्रोल के दूरभाष नंबरों का प्रचार प्रसार जनसंपर्क एवं अन्य सोश्यल मिडिया के माध्यम से कराऐं ताकि आवश्यकता होने पर आमजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकें। साथ ही अपने अपने मैदानी अमले के समस्त प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित करते हुए विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृति की सूचना कलेक्टर कार्यालय को अनिवार्य रूप से दें।