मनासा। मंगलवार को पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों का चालान काटने के लिए नगर परिषद मनासा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई । दुकानदारों ने कार्रवाई के मामले में परिषद पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। नगर परिषद टीम द्वारा पॉलीथिन रखने पर करीब 15 दुकानदारों के चालान काटे। रामपुरा नाके से शुरू हुई चालानी कार्रवाई सदर बाजार ,गांधी चोक ,सब्जी मंडी ,शंकर कुई गली तक की गई लेकिन कार्रवाई को देखते हुए कई होलसेल व्यापारियों ने अपना माल छुपा दिया ।दुकानदारों ने कहा कि चालान काटने से पहले परिषद को बाजारों में मुनादी करनी चाहिए थी। ताकी दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में पता चल सके। दुकानदारों का कहना था कि जहां से पॉलीथिन शहर में सप्लाई होते हैं वहां पर रेड की जाए। छोटे दुकानदारों के परेशान न किया जाए ।