मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने 4 जून को मतगणना के दिन शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस अवधि के दौरान जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, मदिरा गोदाम, एफ. एल.-2 बार, एफ.एल. 3 बार, एफ. एल -2 (कक), एम्बी वाईन शॉप, स्टोरेज मद्य भंडागार को पूर्णतरू बंद रखा जाकार क्रय- विक्रय प्रतिबंधित किया जाता है।