मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को वोटों की गिनती का कार्य होगा। इसके पूर्व आज संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने राजीव गांधी पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।