नीमच। शहर के यातायात विभाग में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कमान संभाले हुए हैं। देखने में आ रहा है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अनुकरणीय मिसाल है। आज नीमच के विभिन्न चौराहा और अलग-अलग पाइंट्स पर महिला पुलिस कर्मियों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। वाहनों के कागज़ात की जांच की। उनके द्वारा दुपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट लगाने की समझाइश दी गई। महिला वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय स्कार्फ की बजाय हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। चार पहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के बारे में बताया गया। तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन न करने पर समझाते हुए कार्रवाई भी की गई।