BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2024, 5:57 pm
BIG REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होगी वोटों की गिनती, कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक तैयारियां तत्काल पूरी करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना की सभी आवश्‍यक तैयारियां तत्‍काल पूरी कर ली जाए। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गऐ दायित्‍वों का समय-सीमा में निवर्हन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने एसपी अंकित जायसवाल एवं अभ्‍यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के साथ बुधवार   को नीमच में स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर , सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर जैन ने मतगणना कक्ष, स्‍ट्रांग रूम कक्ष के बाहर स्‍ट्रांग रूम की स्‍क्रीन पर निगरानी के लिए अभ्‍यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के लिए स्‍थापित किए गए निगरानी कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतगणना स्‍थल पर स्‍थापित मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण कर, मीडिया कक्ष में आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। उन्‍होने मीडिया सेंटर में इंटरनेट कनेक्‍शन, वाईफाई, कम्‍प्‍यूटर सेट, फोटोकॉपी एवं टीव्‍ही स्‍क्रीन की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, रश्‍मि श्रीवास्‍तव, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू एवं निर्दलीय उम्‍मीदवार सुशील जैन व अन्‍य अभिकर्ता उपस्थित थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE