चीताखेड़ा। विगत दिवस 27 मई 2024, सोमवार को प्रातः पूज्य आचार्य श्री विजय नीतिसूरिजी महाराज साहब के समुदाय के साध्वीजी श्री मंगलवर्धनाश्रीजी महाराज आदि ठाणा 6 भरूच से देरोल के लिये विहार कर रहे थे, इस दौरान एक विशेष वर्ग के व्यक्ति द्वारा रास्ता रोककर कमर बेल्ट से मार-पीट कर घायल किया। राह गुजर रहे ठाकुर युवक ने घटना को देख बीच-बचाव किया तो कथित शैतानों ने उनके साथ भी मार-पीट की। यह देख मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए उन्हें देख हमलावर भाग निकले। जिनशासन धर्म के आधार स्तम्भ परम पूज्य साध्वियों के साथ विशेष जाती वर्ग विशेष के व्यक्ति द्वारा मार-पीट करना धर्म पर हमला है।जिसकी चीता खेड़ा जैन श्री संघ ने घटना की गौर निंदा की।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के भरूच विहार ग्रुप के कार्यकर्ता साध्वीजी के साथ थे। उन्होंने रुककर कई बार उस सख्स पर नजर भी रखी. कुछ किलोमीटर पीछे चलकर वह व्यक्ति कहीं चला गया। इधर देरोल गांव आने को था, साध्वीजी की आज्ञा लेकर विहार ग्रुप के कार्यकर्ता भरूच के लिये रवाना हुये।
कुछ ही देर बाद वो सख्स वापस आया। पीछे जोर-जोर से चिल्लाकर वह साध्वीजी को डराने लगा, थोड़ी देर में वह व्यक्ति साध्वीजी के अत्यधिक निकट आ गया। साध्वीजी ने उसे दूर जाने को कहा पर वह नहीं माना। साध्वीजी चिल्लाकर बोले फिर भी वह छेड़खानी करने लगा। तब बड़े साध्वीजी महाराज ने सभी साध्वीजी को रुकने का निर्देश दिया, इतने में उसने बड़े साध्वीजी को धक्का लगाकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने अपना बेल्ट निकाला और सभी साध्वीजी की जोर से पिटाई करने लगा, उसने एक साध्वीजी को करीब 7-8 बेल्ट लगाये अन्य दो साध्वीजी को तीन-तीन, चार-चार बेल्ट मारे। इस दौरान वहां से 3-4 बाइक सवार गुजरे, लेकिन किसी ने साध्वीजी की सहायता नहीं की तभी एक ठाकुर जाती का व्यक्ति सब्जी लेने भरूच जा रहा था, उसने जैन साध्वीजी को पीटते हुए देख वह रुका और उस बदमाश का प्रतिकार करने बीच में आया , बदमाश ने उस व्यक्ति को भी बेल्ट से पीटा। इतने में वहां लोग इक्कठे होने लग गये तो वो बदमाश भाग गया। इन ठाकुर लोगों ने उसकी चारों ओर खोजबीन की, आखिरकार देरोल चौराहे पर वह पकड़ा गया। लोगों ने पहले तो उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सुपूर्द किया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर भरूच ले गई। स्थानीय शांतिलालजी श्रॉफ, रुचितभाई, हेमिनभाई और उनके मित्रों ने कानूनी कार्यवाही की बागडोर संभाली है. हेमिनभाई ने थ्प्त् की है। पुलिस ने साध्वीजी महाराज के बयान लिये हैं. भरूच च् से भी मैंने बात की। उन्होंने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अपराधी भरूच का 44 वर्षीय निवासी अल्ताफ हुसैन हमीदभाई शेख हैं। बताया गया है कि देरोल चौराहे पर 7-8 लोगों के टूट पड़ने पर वह मुश्किल से पकड़ में आया। जहां पुलिस ने कथित हमलावर को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। इंडियन पीनल कोर्ट की धारा 323, 341, 295 (।), 354, 354 (क्), 504, 504 (2) के अंतर्गत अपराध की कार्यवाही शुरू की।
समाज के लिये ऐसी घटनाएं झकझोर देने वाली हैं, साध्वीजी महाराज के साथ ऐसी घटनाएं होना तो अत्यधिक अघातजनक है। श्रीसंघ और समाज के लोग संगठित बनें और बदमाशों पर लगाम कसने के लिये तैयार रहें।