मनासा। ग्राम भारती मनासा नवीन आचार्य सामान्य शिक्षण वर्ग 29 मई 2024 सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में आयोजित है जिसके द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र के शुभ अवसर पर अतिथि के रूप में डां.आशीष द्विवेदी(प्रो.शासकिय महाविद्यालय मनासा) यशवंत सोनी (सचिव ग्राम भारती मनासा) मंगल सिंह चन्द्रावत ( जिला प्रमुख मनासा)बाबूलाल धनगर पुर्व सरपंच (ग्राम पंचायत पलासिया) देवीलाल मेघवाल (पलासिया) रामचन्द्र मालवीय (शिक्षक) उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम विघा कि देवी मां सरस्वती प्रणवाक्षर ओम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। परिचय महेश खिंची ने किया। कार्यक्रम का संचालन बनवारी लाल मोड़ ने किया। स्वागत निखिल जी जाट शिक्षार्थी ने किया पहले भारत में में गुरुकुल हुआ करते थे लम्बे समय बाद 2020में जो शिक्षा नीति बनी उसमे पुरे देश भर से सुझाव लिए गए। 29जुलाई 2020में नीति तैयारी हई शिक्षा नीति का उदेश्य शिक्षा सबके लिए होना चाहिए शिक्षा में समाज की सहभागिता शिक्षा के माध्यम से रोजगार देना इसलिए कौशल को महत्व दिया ।