मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को सभी अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को जिले में एचएस गुण्डा व जिलाबदर आरोपीयों की चेकिंग सघनता से करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा वर्तमान में जिलाबदर आरोपी को जिलाबदर आदेश के उलंघन करने पर किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदतन आरोपीयों के अपराधिक गतिविधियों पर उंकुश लगाने हैतु आरोपी अरूण पिता चंद्रशेखर बांछडा उम्र 37 साल नि० बर्डीया के विरूध्द जिलाबदर प्रकरण तैयार कर जिलाधीश नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिलाधीश द्वारा दिनांक 08.04.2024 को अनावेदक अरूण पिता चंद्रशेखर बांछडा उम्र 37 साल नि० बर्षीया को आदेश तामील दिनांक से तीन माह कि अवधी के लिये जिला मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा व देवास की सीमा से बाहर जाने हैतु आदेशित किया गया था। जो अनावेदक अरूण बांछडा को उक्त आदेश दिनांक 16.04.2024 को तामील कराया जाकर मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा व देवास की सीमा से बाहर भेजा गया था।
आज दिनांक 29.05.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर अरूण पिता चंद्रशेखर बांछडा उम्र 37 साल नि० बर्डीया का अपने घर पर बर्डीया आने वाला है सूचना पर कार्यवाही करते हुए अरूण बांछडा की तलाश उसके घर पर करते घर पर मिला जिसे जिलाधीश के जिलाबदर आदेश व वर्तमान में लगी आदर्श आचार संहिता उलंघन करने पर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 14,15 म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनीयम व 188 भादवि का पंजिबध्द किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपी-
रूण पिता चंद्रशेखर बांछडा उम्र 37 साल नि० बर्डीया
सराहनीय कार्य-
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि० निलेश - सोलंकी, उनि० तेजसिंह सिसोदिया, सउनि० डीएस तिवारी, सउनि० रमेश मोरी, आर अनिल धाकड, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर पंकज राठोर, सेनिक घनश्याम, म.आर. सपना का सराहनीय योगदान रहा।