चित्तौड़गढ़। प्रभारी सचिव भानुप्रकाश एटरू एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन बुधवार को पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हिट वेव आदि की स्थिति का जायजा लेने उपखण्ड क्षेत्र रावतभाटा में पहुंचे। उपखंड अधिकारी रावतभाटा ने बताया कि प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत बोराव में पेयजल, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था देखी, ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा की। ग्रामीणों की जनसुनवाई कर समस्या के बारे में जानकारी ली। पेयजल आपूर्ति के संबंध में ग्रामीणजन ने संतोषजनक आपूर्ति होने के बारे में जानकारी दी।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर द्वारा ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, रावतभाटा के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा हीट वेव व मौसमी बीमारियों के संबंध में चर्चा की गई तथा पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में तथा हिट वेव के मरीजों की देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने उपजिला चिकित्सालय रावतभाटा का निरीक्षण किया। हीट वेव संबंधित आवश्यक तैयारियों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हीट वेव के मरीजों के उपचार के संबंध में डॉ, अनिल जाटव ने बताया कि चिकित्सालय में मेडिकल किट के रूप में हीट वेव के मरीजों के लिए पर्याप्त मेडिसिन एवं आईस पैक उपलब्ध है तथा इस प्रकार के मरीजों की विशेष देखभाल भी की जा रही है। बीसीएमओं को चिकित्सालय में मरीजों के लिए पेयजल संबंधित एवं कूलर, पंखे/ए. सी. को सुचारू रूप निर्बाध चालू रखने के दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर द्वारा शहर में लगे प्रमुख चौराहों पर प्याउ/पेयजल संबंधित व्यवस्था चौक की गई। साथ ही उपखंड अधिकारी रावतभाटा को उपखंड क्षेत्र रावतभाटा में पानी संबंधित किसी प्रकार की कमी नहीं हो, इस संबंध में जहां अधिक आवश्यकता हो वहां अधिक टैंकर चलाने के दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया सहित अधिकारी उपस्थित रहे।