मनासा। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मनासा में ग्रामीण क्षेत्रों में विभागों के तालाब एवं शासकीय भूमि में बिना अनुमति के अवैध मिट्टी निकले जाने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी। बुधवार की रात ग्राम दुरागपुरा के पास कोठड़ा में जल संसाधन विभाग के तालाब में बिना अनुमति के अवैध मिट्टी निकाल जाने की शिकायत पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। जिसमें मौके से एक जेसीबी को जब्त तक कर थाना मनासा में खड़ा करवाया गया। तहसीलदार मनासा बी के मकवाना, सहायक उप निरीक्षक सिंगार एवं खनिज निरीक्षक गजेंद्र डावर आदि उपस्थित रहे।