BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 11:49 am
REPORT : यातायात पुलिस नीमच ने पहले दी समझाइश, फिर भी नहीं हटाया दुकानों का सामान तो फिर की नगर पालिका के साथ मिलकर ये कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यातायात पुलिस एवं नगरपालिका की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान द्वारा अमले के साथ शहर के बारादरी, टैगोर मार्ग , फव्वारा चौक से कमल चौक तक  पैदल भ्रमण कर सड़क पर गलत तरीके से पार्क किये वाहनो को हटवाया, राँग साईट चलने वाले वाहन चालको को समझाईश दी, मोडीफाईड सायलेंसर वाली बुलेट चालको पर कार्यवाही की साथ ही बारादरी पर लगी चाय नाश्ता की दुकानो के दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण किया जाकर दुकानो को रोड तक फैला दिया गया है जिससे आवागमन अवरुद्ध होकर सडक पर अक्सर जाम जैसे हालात बनते जा रहे है । पुर्व मे भी यातायात पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त कार्यवाहियो के दौरान दुकानदारो को कई बार समझाईश दी गई परन्तु इन पर कोई असर नही हुआ । आज दिनांक को की गई कार्यवाही के दौरान उक्त दुकानो की सामग्री को नगरपालिका के माध्यम से जप्त कर न्यायालयीन चालान बनाये गये साथ ही अन्य दुकानदारो को समझाईश दी गई की दुकानदार अपनी दुकान की सीमा मे रहे , रोड पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित ना करे व यातायात के नियमो का पालन करे।  
  
साथ ही यातायात टीम द्वारा वाहन चौकिंग के दौरान बिना बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध 26 चालान बनाकर समन राशि 7800/रुपये , बिना सिट बेल्ट  वाहन चालकों के विरुद्ध 07 चालान बनाकर समन राशि 3500/रुपये अन्य वाहन चालको के विरूद्ध  10 चालान बनाये जाकर समन राशी 4000/- रूपये वसूल की गई । इस प्रकार यातायात पुलिस नीमच द्वारा कुल 43 चालान बनाये जाकर राशि 15,300/ रूपये वसूल की गई। 

नोट- जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि आम रोड़ व आम मार्ग पर अपनी दुकान का सामान व अपनी दुकान पर आने वाले वाहनो को अपने दुकान के दायरे  के अंदर ही रखे अन्य था आपके विरूद्ध उचित वैधानिक दण्डाहत्मक कार्यवाही की जायेगी व यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग प्रदान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE