गरोठ। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 जून को गतगणना होगी। इसके पूर्व कल रात्रि में 2.30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ ने गरोठ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान हवालात में बंद एनडीपीएस एक्ट के चार आरोपियों को चेक किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद गश्त का औचक निरीक्षण कर सभी पॉइंट पर तैनात बल को चेक किया और आवश्यक निर्देश दिए।