BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 1:38 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम में नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत 20 दिवसीय जॉब प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम में नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत स्थानीय पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा जिला नीमच में ब्यूटी वैलनेस की ट्रेड संचालित है इस ट्रेड में कार्यालय के निर्देशानुसार ग्रीष्म अवकाश में रोजगार परक ऑन जॉब ट्रेनिंग व्यवसाय प्रशिक्षण अनीता लोगड द्वारा तारीख 1 से 29 मई के बीच 20 दिवसीय प्रशिक्षण कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न जानकारी जैसे मेकअप हेयरकट हेयरस्टाइल वैक्सीन हेयर स्पा फेशियल मेडिक्योर  पैडिक्योर थ्रेडिंग मेहंदी आदि के बारे में ब्यूटी पार्लर की संचालिका एवं वोकेशनल ट्रेनर अनीता लोगड द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
 प्रशिक्षण के दौरान शाला के प्राचार्य साधना सोनी ने छात्राओं द्वारा सीखे गए ज्ञान का परीक्षण किया । प्रश्न पूछे । प्राचार्य साधना सोनी ने छात्रों को बताया कि वर्तमान समय में परंपरागत पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी जरूरी है इसके तहत इस ट्रेनिंग का बहुत महत्व है इस ट्रेनिंग से सीखे ज्ञान से छात्राएं आत्मनिर्भर बन कर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ सकती है और अपने व्यक्तिगत का विकास कर सकती है इसके साथ ही भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय भी खोल सकती है इस प्रशिक्षण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की 30  छात्राएं लाभान्वित हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE