नीमच। शहर में जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव 2024 की गतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले जिला प्रशासन ने एयरटेल कंपनी को सेवाएं देने के लिए एक पत्र लिखा था। जवाब में एयरटेल कंपनी ने इंकार कर दिया। इस पर जिला प्रशासन ने एयरटेल कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने बताया कि एयरटेल व बीएसएनएल दोनों ही दूरसंचार कंपनियों को नेट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था। इसमें से एयरटेल नेसुविधा देने से इंकार दिया, जिसके चलते प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।