मनासा। गुरुवार की देर शाम 6 बजे करीब मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी त्योहार ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं नगर के धार्मिक व अन्य स्थानों पर लगे लाऊड स्पीकर को हटाने और नगर की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही नगर में चोरी व अन्य वारदातों पर नजर रखने के लिए जगह जगह चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही गई एवं नगर में सिंगल युक्त प्लास्टिक अभियान का पालन करने के लिए सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम, एसडीओपी, नगर परिषद सीएमओ, थाना प्रभारी एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक गण व पत्रकार उपस्थित रहे।