नीमच। आज 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जीआरपी-आरपीएफ व जन शौर्य सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी नीमच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विश्व तंबाकू निषेध दिवस में हस्ताक्षर अभियान जागरूकता कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का सेवन नहीं करने की समझाइश दी गई। वहां पर सभी उपस्थित यात्रीगणों ने इस दिवस पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट ना पीने का प्रण लिया और कहा कि वास्तव में यह बात सही है कि बीडी सिगरेट तंबाकू सेवन करने से कैंसर जैसी और अन्य ऐसी कई घातक बीमारियां होती हैं जिसके कारण हमारे पैसे की बर्बादी होती है समय की बर्बादी होती है और शरीर भी बर्बाद हो जाता है। बीडी सिगरेट तंबाकू सेवन करने से तंबाकू का सेवन दुनिया में मृत्यु के प्रमुख रोकथाम योग्य कारणों में से एक है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि हर साल 8 मिलियन से ज़्यादा लोगों की मौत तम्बाकू से होती है. इसके अलावा, तम्बाकू कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का प्रमुख कारण है. तम्बाकू उद्योग अपने उत्पादों के प्रभावों से अवगत है, लेकिन इन प्रभावों को कम करने के लिए उसने कुछ नहीं किया है. यही कारण है कि लोगों को इस आदत को छोड़ने में मदद करने के लिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस काफ़ी महत्वपूर्ण है. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस जनमत को आकार देने और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. निरंतर प्रयासों, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से, यह आयोजन तम्बाकू से संबंधित बीमारियों की पीड़ा को कम करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अंत में, यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर साल 31 मई को तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और तम्बाकू की खपत को कम करने वाली प्रभावी नीतियों को लागू करने के निर्णय का समर्थन करने के लिए मनाया जाता है. उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में आरपीएफ थाना प्रभारी श्रीमान बाबूलाल जी ङागौर ए एस आई सुवालाल बागड़िया व जी आरपीएफ से एएसआई जगदीश प्रसाद वह अधिकारीगण जन शौर्य के डायरेक्टर आकाश चौहान व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रंजन अहीर जिला समन्वयक श्यामलाल मालवीय फील्ड कोऑर्डिनेटर अभिषेक कलावत उपस्थित रहे आरपीएफ-जीआरपी जन शौर्य की अहम भूमिका रही।