BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 4:35 pm
BIG NEWS : ग्राम सांडिया का ढाबा संचालक और मारपीट की घटना, जब आरोपियों ने दिया अंजाम तो खाकी ने की कार्रवाई, अब न्यायालय ने सुनाई सजा, अब तीनों बदमाश रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा ढ़ाबा संचालक के साथ मारपीट करने तथा ढ़ाबे में तोडफोड कर नुकसान करने वाले तीन आरोपीगण (01) फकीरचंद्र पिता अमरा पूर्बिया, आयु-86 वर्ष, (02) श्यामलाल पिता फकीरचंद्र पूर्बिया, उम्र-41 वर्ष व (03) विनोद पिता फकीरचंद्र पूर्बिया, उम्र-35 वर्ष तीनों निवासीगण-कोर्ट मोहल्ला, मनासा, जिला नीमच को धारा 427 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 6-6 माह के कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 09 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 11.10.2015 को सुबह के लगभग 10ः30 बजे ग्राम सांडिया स्थित फरियादी के ढ़ाबे की हैं। फरियादी चांदमल रावत ग्राम सांडिया रोड पर नाईट किंग के नाम से ढ़ाबे का संचालन करता हैं तथा उसका आरोपीगण से ढ़ाबे के प्लॉट की लीज का विवाद चल रहा हैं। इसी विवाद को लेकर घटना दिनांक को आरोपीगण ने फरियादी के साथ लकडी से मारपीट करते हुए चोटे पँहुचाई तथा ढाबे पर तोडफोड की गई थी। फरिवादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना मनासा पर की, जिस पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के दौरान फरियादी का मेडिकल किये जाने के उपरांत शेष आवश्यक अनुसंधान बाद अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया तथा जुर्माने की कुल रकम में से 5000 रूपये फरियादी को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित भी किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE