BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 5:10 pm
BIG NEWS : खेत हांकने की बात को लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई सजा, अब इतने माह के लिए रहेंगे अंदर, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा खेत हांकने की बात को लेकर फरियादी के साथ मारपीट करने वाली 2 महिलाओं सहित कुल 4 आरोपीगण (1) राधाकिशन पिता रामचंद्र सुतार, उम्र-50 वर्ष, (2) पदमाबाई पति राधाकिशन सुतार, उम्र-48 वर्ष, (3) भरत पिता राधाकिशन सुतार, उम्र-29 वर्ष व (4) सीमाबाई पति पवन सुतार, उम्र-26 वर्ष, सभी निवासीगण-ग्राम भाटखेडी, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 3-3 माह के कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 09 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 03.10.2015 को दिन के लगभग 12ः30 बजे ग्राम भाटखेडी स्थित फरियादी के खेत की हैं। फरियादी भूपेन्द्रसिंह घटना दिनांक को टेक्टर से उसके खेत को हकवा रहा था। उसने खेत के साथ मेड की जमीन भी हकवा दी, इसी बात को लेकर आरोपीगण ने फरियादी के साथ विवाद करते हुए उसके साथ लातघुसों व फावडे के हत्थे से मारपीट कर चोटे पहुंचाई। फरिवादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना मनासा पर की, जिस पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के दौरान फरियादी का मेडिकल किये जाने के उपरांत शेष आवश्यक अनुसंधान बाद अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया तथा जुर्माने की कुल रकम में से 4000 रूपये फरियादी को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित भी किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE