नीमच। शहर में मेडिकल कॉलेज को प्रारंभ करने की तैयारी को लेकर डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसी क्रम में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉक्टर एके श्रीवास्तव कल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जून माह में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया जाना है। उसी की कवायद जोरशोर से की जा रही है। डॉ अरविंद घनघोरिया ने बताया कि करीब 99ः तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। हमें पूरी उम्मीद है कि नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा मान्यता मिल जाएगी। वर्ष 2024 में ही मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो जाएगा। नीमच के जिला चिकित्सालय को फिलहाल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध किया जाना है। मेडिकल कॉलेज को लेकर 36 डॉक्टरों की नियुक्ति भी हो चुकी है। इस दौरान डा आदेश पाटीदार, डॉक्टर वाघ, डॉक्टर हेमंत भारद्वाज, डॉ आदित्य बरेड़, डॉक्टर मुस्तफा अली डॉक्टर फातिमा, डॉक्टर सुदर्शन गुप्ता, डॉक्टर रजनीश, डॉक्टर पुनीत आचार्य,डॉ अंशुल शर्मा, डॉक्टर संगीता भारतीय,डॉक्टर महेंद्र पाटील आदि मौजूद रहे।