BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 6:06 pm
NEWS : इस दिन 6 ग्रह सीधी लाइन में शनि ग्रह दिखेगा पीला, दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना, एक सीध में परेड करेंगे सौरमंडल के 6 ग्रह, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शनि ग्रह देर रात में आसमान में दिखेगा। यह पीले रंग में दिखेगा और इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता हैं। मंगल ग्रह की पहचान उसके लाल रंग से की जा सकती हैं। मंगल ग्रह को भी नग्न आंखों से देखा जा सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन लगातार होते रहता हैं और इस कारण योग बनते हैं। सौरमंडल में सभी ग्रहों के निरंतर गतिमान होने से कई बार दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटनाएं होती हैं। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार ऐसी ही एक दुर्लभ खगोलीय घटना 3 जून 2024 को भी होने वाली हैं, जब हम आसमान के 6 ग्रहों को एक सीध में देख सकते हैं। 6 ग्रहों का एक सीध में होना बेहद खास हैं और खगोल शास्त्र में भी परेड ऑफ द प्लैनेट्स या ग्रहों की परेड के नाम से भी जाना जाता हैं।


बेहद दुर्लभ होती है परेड ऑफ द प्लैनेट्स
परेड ऑफ द प्लैनेट्स एक बेहद ही दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना होती हैं, जिसमें कई ग्रह एक साथ एक सीध में आ जाते हैं। यह अनोखी घटना 3 जून 2024 को होगी, इसके पहले यह घटना 1970 में देखी गईं थी। यह ऐसा समय होगा जब हम बृहस्पति, बुध, मंगल, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को एक सीध में गतिमान होते देख सकते हैं। ग्रहों की ये परेड उत्तरी गोलार्ध में आसानी से देखी जा सकती हैं। दुनिया में सबसे पहले यह घटना न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के इलाकों में देखी जा सकती हैं। 3 जून को सुबह होने से पहले 6 ग्रह एक सीध में नजर आएंगे।


6 ग्रहों की ऐसे करें पहचान
शनि ग्रह देर रात में आसमान में दिखेगा। यह पीले रंग में दिखेगा और इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता हैं। नेपच्यून भी शनि ग्रह के पास ही देखा जा सकता हैं, लेकिन इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता होगी। मंगल ग्रह की पहचान उसके लाल रंग से की जा सकती हैं। मंगल ग्रह को भी नग्न आंखों से देखा जा सकता हैं। बृहस्पति बेहद चमकीले रंग का दिखाई देगा और इसे भी नग्न आंखों से देख सकेंगे। बुध ग्रह को देखने में परेशानी हो सकती हैं। सूर्य के करीब होने के कारण यह काफी धुंधला सा दिखाई देगा। यूरेनस को भी दूरबीन से ही देखा जा सकेगा। काफी दूर होने के कारण इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता हैं। यूरेनस, बृहस्पति, बुध पूर्वी क्षितिज पर दिखाई देंगे।


इस क्रम में दिखेंगे 6 ग्रह
6 ग्रहों में से चार ग्रहों को तो नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। परेड ऑफ द प्लैनेट्स के दौरान ही चंद्रमा भी यूरेनस और मंगल के बीच दिखाई देगा। परेड ऑफ द प्लैनेट्स जैसी घटना 3 जून के बाद 28 अगस्त को एक बार फिर देखने को मिलेगा। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को भी परेड ऑफ द प्लैनेट्स देखने को मिलेगी। इस दौरान प्लूटो को छोड़कर सभी ग्रह एक सीध में नजर आएंगे। 28 फरवरी 2025 के बाद ग्रहों की परेड 8 सितंबर 2040 को और 15 मार्च 2080 को देखने को मिलेगी। बुध सूर्य का एक चक्कर 88 दिनों में पूरा करता हैं। शुक्र 224 दिनों में और पृथ्वी 354 दिन में एक चक्कर पूरा करती हैं। बृहस्पति एक चक्कर पूरा करने में 11 साल से भी ज्यादा का समय लगाता हैं। मंगल 687 दिन तो यूरेनस धरती का एक चक्कर करीब 84 साल में पूरा करता हैं। ऐसे में एक समय ऐसा आता हैं जब अपनी कक्षा में अपनी रफ्तार से घूमते हुए यह ग्रह एक सीध में आ जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE