नीमच। मुकबघिर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने जिला कलेक्टर दिनेश जैन आज रेडक्रॉस भवन में आयोजित समर कैंप में पहुंचे। कलेक्टर दिनेश जैन ने इस दौरान समर कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने समर कैंप में आयोजित की गई गतिविधियों को देखा। बताते चले कि समर कैंप में मुकबघिर बच्चों को मेहंदी, सिलाई, वेस्ट से बेस्ट आईटम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। यह कैंप 5 मई से प्रारंभ हुआ था।जो कि करीब 25 दिन चला। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यह वापस से प्रारंभ होगा। कैंप में अनीसा बानो जो कि खुद अस्थिबाधित है, उनके द्वारा मुकबघिर बच्चों को मेहंदी ,सिलाई और वेस्ट से बेस्ट बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। समर कैंप में कलेक्टर दिनेश जैन ने स्वयं मुकबघिर छात्रों को प्यार दुलार और आत्मीयता से कैडबरी वितरित की।कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर दिनेश जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, मयूरी जोक, विजय श्री जैन, अभिलाष वर्मा,खुमान कुंवर भारद्वाज, भूरा अहीर, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खुमान कुंवर भारद्वाज ने किया।