चित्तौडगढ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत का अभ्यास वर्ग झालावाड़ में संपन्न हुआ। नगर मंत्री गणपत मेघवाल ने बताया कि अभाविप चित्तौड़ प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग 27 मई से 30 मई तक झालावाड़ में संपन्न हुआ। जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले से लगभग 15 कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग में अपेक्षित थे। वर्ग के अंतिम में घोषणा सत्र हुआ जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले एवं विभाग के नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। जिसमें विपुल सिंह राणावत को चित्तौड़गढ़ जिले के जिला संयोजक एवं कमल प्रजापत को एबीवीपी चित्तौड़ विभाग के विभाग संयोजक बनाया गया।