झालावाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भवानी मंडी जिला संयोजक पद पर दीपक व्यास को नियुक्त किया गया है। परिषद का चित्तौड़.प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 27 मई से 30 मई तक झालावाड़ में आयोजित किया गया प्रांत अभ्यास वर्ग में संघटनात्मक घोषणा प्रांत अध्यक्ष घनश्याम जी शर्मा द्वारा की गई। जिसमें दीपक व्यास को भवानी मंडी जिला संयोजक बनाया गया अभ्यास वर्ग में भवानी मंडी के पवन योगी, विशाल तंवर, अखिलेश नगर, दाउ सिंह, अनुराग सिंह, हिमांशु नाथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला संयोंजक बनने के बाद उनके परिजनों ओर मित्रो मे खुशी का माहौल है।