BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 8:18 pm
KHABAR : सीएमएचओ कार्यालय में हुआ जन औषधि केंद्र के संबंध में बैठक का आयोजन, आवश्यक विषयों पर चर्चा कर दिए दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जन औषधि केंद्र के संबंध में बैठक सीएमएचओं कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम एसएल शाक्‍य, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं औषधि निरीक्षक जयप्रकाश कुमावत उपस्थित थे। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत फार्मास्‍यूटिकल डिपार्टमेंट के द्वारा जन औषधिक केंद्रों की स्‍थापना की गई है। जिसका उद्देश्य आम जनता को सस्ती एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण औषधियों/दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है प् जन औषधि केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां सस्ती कीमत पर उपलब्ध है। जन औषधि केंद्रो पर उपभोक्ताओं को दवाइयां पर 50 से 90 प्रतिशत तक की बचत संभव है। बीपी, हार्ट, किडनी, फंगल इन्फेक्शन, दाद, खुजली की दवाइयां एवं साबुन क्रीम आदि बहुत ही कम दाम पर उपलब्ध है। आम जनता को जागरूक करने के लिये जिले के समस्‍त रजिस्‍टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स को जन औषधि केंद्र पर उपलब्‍ध दवाएं लिखने के निर्देश दिए। जन औ‍षधि केंद्र जिला चिकित्‍सालय के सामने, लालघाटी रोड़ संजीत नाका, डिगावमाली, दलौदा, सुवासरा, शामगढ़ एवं मल्‍हारगढ़ में जन औषधि केंद्र संचालित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE