नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के निर्देश पर शहर में दुकानों के बाहर खुले में कचरा फैकने व पॉलिथिन विक्रय करने वालों पर नगरपालिका, नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा के नेतृत्व में कार्यवाही निरंतर जारी है।
नगरपालिका द्वारा गठित टीम के सदस्य गोपाल नरवले एवं ऋषि कलोसिया द्वारा रात्रि को दुकान बंद करते समय दुकान का कचरा सड़क पर फैकने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए न्यू के.पी. ऑटो मोबाईल्स, बाबजी इलेक्ट्रिकल्स व श्री कृष्णा सेल्स पर चालानी कार्यवाही करते हुए प्रति दुकानदार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही अन्य दुकानदारों से 35 किलो पॉलिथिन भी जब्त किया गया। साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर कचरा फैका गया था उन्हें समझाईश दी गई की कचरा डस्टबीन में एकत्रित कर नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही डाले।