नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा आगामी वर्षाे ऋतु को देखते हुए बारिश के पानी की निकासी हेतु जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देश पर नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 20 मई से शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही 26 मई से पॉकलेण्ड मशीन द्वारा नीमच सिटी सांवरियाजी मंदिर के पीछे स्थित नाले यहां तथा प्रायवेट बस स्टेण्ड नाले के यहां पानी की निकासी हेतु सफाई की गई। नदी-नालों की सफाई के दौरान अब तक 200 ट्राली से अधिक कचरा व गाद निकाला गया। नीमच सिटी पुलिया के यहां नाला सफाई कार्य का निरीक्षण स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित द्वारा किया गया, वहीं प्रायवेट बस स्टेण्ड पुलिया के यहां नाला सफाई कार्य का निरीक्षण वार्ड नं. 14 की पार्षद किरण शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज व दिनेश टांक भी उपस्थित थे।
नगरपालिका के स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित व स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा जाजू कॉलेज रोड़, बंगला नं. 60, फ्रुट मार्केट, थाने के पीछे, टैगोर मार्ग आदि स्थानों पर नालों की सफाई की गई। वहीं पॉकलेण्ड मशीन द्वारा नीमच सिटी पुलिया के पास व प्रायवेट बस स्टेण्ड पुलिया के यहां सफाई कार्य कर पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया।