BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 3:10 pm
KHABAR : धनगर मराठी समाज ने धूमधाम के साथ मनाई मां मालवा प्रांत की लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जन्म जयंती, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर में कल मल्हार सुबेदार होल्कर की पुत्र वधु मालवा प्रांत की लोकमाता पुण्य लोक अहिल्याबाई होल्कर की 299 जन्मजयंती को बडे ही हर्षाेउल्लास के साथ नगर मनासा में वरिष्ठजन, बच्चों, महिलाओं की उपस्थित में क्षत्रिय धनगर (मराठी) समाज मनासा द्वारा मनाया गया। 
समाज के अध्यक्ष एड. भीमराव फणसे ने अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवनकाल में समाज वर्ग में जो जो कार्य किये उनके बारे मंे समाज को अवगत कराते हुए लोकमाता द्वारा पूरे भारत में सभी तीर्थस्थलों को घाटों का निर्माण करवाया गया। मप्र के मालवा प्रांत के महेश्वर में अपनी गादी स्थापित करते हुए करीब 27-28 वर्षाे तक होल्करों का राज कायम करते हुए हर वर्ग को सभी तरह की सुख सुविधा प्रदान की। 
आपके द्वारा कई स्कूल-कालेजों और गुरुकुलों का निर्माण भारत के कई राज्य में किया। आप एक निडर महिला होकर हमेशा निष्पक्ष न्याय के लिए जानी जाती रही है। आपके द्वारा समय समय पर राज्य की सुरक्षा के लिए स्वयं ने कई युद्ध लडे और जीते है, आपका जन्म दिनांक 31.5.1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के छोटे से गांव चोंडी में माणकोजी शिंदे के यहां हुआ और 13 अगस्त 1795 में आपका निधन हुआ। इसी तरह समाज के वरिष्ठ सदस्य बसंतराव जी फणसे एवं यशवंतराव जी कोरडे व युवा साथियों ने भी समाजजन को लोकमाता के बारे में जानकारी दी व कार्यक्रम के पश्चात सभी समाजजन ने सहभोज कर कार्यक्रम का समापन किया।  
उक्त कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय धनगर (मराठी) समाज मनासा के अध्यक्ष एडव्होकेट भीमराव फणसे ने किया व आभार समाज के सचिव सुनील कोरडे और राजेश फणसे ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE