मनासा। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम में नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड संचालित है। कार्यालय के निर्देशानुसार ग्रीष्मावकाश में प्राचार्य श्री रामानुज परवाल के मार्गदर्शन में एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक दिनेश माली (इलेक्ट्रॉनिक्स) की उपस्थिति में कक्षा 10 वी के छात्रो को 1 से 31 मई के बीच 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान धनेश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक श्री हरदेव कछावा द्वारा छात्रो को इलेक्ट्रिक बोर्ड, मिक्सर, पंखे, कूलर, इंडक्शन, एमसीबी कनेक्शन, इंडक्शन, आदि की मरम्मत का कार्य सिखाया गया द्य प्राचार्य द्वारा बताया गया की व्यावसायिक शिक्षा से प्रत्येक छात्र स्वरोजगार की और आगे बढ़ेंगे।