देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुरक्षित गर्भपात सेवायें मातृ स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण घटक है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य अंतर्गत सुरक्षित गर्भपात सेवायें प्रदान करनके लिए व्यापक गर्भपात देखभाल प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता में सुधार लाया जा सके। इसके लिए देवास जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के चिकित्सकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण और सुरक्षित गर्भपात अधिनियम की समीक्षा आयोजित की गई। बैठक में डॉ राजेंद्र गुजराती,डीपीएम कामाक्षी दुबे, राज्य कंसल्टेंट विदिश कुलकर्णी , डीपीएचएनओ सुनीता सक्सेना एवं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक उपस्थित हुए।
बैठक में राज्य कंसल्टेंट विदिश कुलकर्णी ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में किए गए सुरक्षित गर्भपात की जानकारी देते हुए कहा कि सभी चिकित्सक अपनी अपनी संस्थाओं में सुरक्षित गर्भपात की सेवाएं प्रदान करें। संस्था स्तर पर रिकॉर्ड का संधारण करते हुए प्रतिमाह जिले का जानकारी रिकार्ड भिजवाएं।