BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 8:26 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को मतगणना दिवस के अवसर पर संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को मतगणना दिवस के अवसर पर संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किये गये हैं।

आदेश के तहत जिले की 88 कम्पोजिट मदिरा दुकानें, 3 होटल बार लायसेंस तथा 2 वाईन आऊटलेट के साथ 2 डिस्टलरी तथा देशी मदिरा विनिर्माणी इकाईयां एवं 4 विदेशी मदिरा विनिमार्णी इकाईया तथा 5 देशी मदिरा स्टोरेज भांडागार भी बंद रहेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 के तहद घोषित शुष्क दिवस में जिले की किसी होटल, आहार गृह, मधुशाला में अथवा किसी अन्य सार्वजनिक तथा निजौ स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्विल या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जायेगा और न ही वितरित किया जावेगा। कोई भी व्यक्ति जो उपधारा (1) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, वह कारावास से जिसकी अवधि छः मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो 2000/- (रूपये दो हजार) तक हो सकेगा या दोनों से दण्डनीय होगा।  जहां कोई व्यक्ति इस धारा के अधीन किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराया जाता है, जहां स्प्रिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति के अन्य पदार्थ जो उसके कब्जे में पाए जाएं, अधिहरण के दायी होगे और उनका व्ययन ऐसी रीति से किया जाएगा, जो विहित की जाये। मदिरा की दुकानें, होटल रेस्टोरेंट, क्लब एण्ड अन्य सेलिंग प्वाइंट सर्विस प्वाइंट आदि में शुष्क दिवस के आदेशों में उल्लेख अनुसार दिनांकों में किसी को भी शराब बिक्री/सेवा को अनुमति नहीं होगी। गैर मालिकाना क्लब होटल, रेस्टोरेंट आदि तथा ऐसे होटल जिनके पास विभिन्न श्रेणी के मदिरा प्राप्त करने तथा प्रदाय करने के लायर्सेस उपलब्ध है, इन्हें भी  शुष्क दिवस के आदेशानुसार शराब बिक्री/ सेवा की अनुमति नहीं होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE