नीमच। जून माह की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इधर नौतपा और सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को तापमान में मामूली कमी देखी गई। वहीं जिले का दिन के वक्त औसत तापमान कुछ दिनों से 40 से 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को नीमच जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को भी लोगों को दोपहर के वक्त भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। गुरुवार से लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट रोजाना देखी जा रही है। वहीं रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के वक्त गर्म हवा चली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते आसमान पर बादल छाए रहेंगे।