नीमच। शहर में आज ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी एंड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा रोटरी हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह और निःशुल्क कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञानोदय की डायरेक्टर डॉक्टर माधुरी चौरसिया ने बताया कि हमारी शिक्षण संस्था में नॉलेज के साथ स्किल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारी प्राथमिकता है कि हमारे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का भी समुचित विकास हो।
उल्लेखनीय है कि ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट द्वारा सेमिनार, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, ब्लड डोनेशन आदि गतिविधियां निरंतर आयोजित किए जाते हैं। आज आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
बताया गया कि ज्ञानोदय में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट के लिए 100 से अधिक कंपनियों से टाइअप है। प्रतिभा सम्मान समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।