मंदसौर। एसडीओपी मंदसौर (ग्रामीण) कीर्ति बघेल ने दलौदा थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने के रिकॉर्ड रजिस्टर चेक कर रात्रि गश्त पार्टी का अवलोकन किया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारी/कर्मचारी एवं रात्रि गश्त पार्टी को लगातार तत्परता से ड्यूटी करने हेतु पाबंद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01-02 जून 2024 की दरमियानी रात्रि एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल द्वारा दलौदा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड रजिस्टर चेक कर कमी पूर्ति सुधार हेतु संबंधित कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए गए। थाने के एचसीएम अन्य कर्मचारियों को तत्परता से ड्यूटी करने हेतु पाबंद किया। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त पार्टी को चेक करते संबंधित गश्त पार्टी को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, संदिग्धों पर निगाह रखने एवं तत्परता से ड्यूटी करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।