मंदसौर। आपरेशन मुस्कान के तहत मंदसौर पुलिस के थाना दलौदा द्वारा अपह्रत हुई नाबालिग बालिका को ढूंढकर दस्तयाब किया गया। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा थाने के अपराध क्रमाकं 226/24 धारा 363 भादवि में अपह्रत हुई बालिका को ढुंढकर दस्तयाब किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.04.2024 को फरियादी ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया कि उसके 14 वर्षीय नाबालिग बहन को दिनांक 20.04.24 को नाबिलक बहन घर से गांव में शादी का कार्यक्रम देखने के लिये गई थी जो वापस घर नही आई, जिसे कोई अज्ञात बदमाश मेरी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 226/24 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित कर, अपह्त बालिका कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई एसओपी में दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालिका की पतारसी की गई। इसी तारतम्य में दौराने विवेचना मे बालिका को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बालिका पतारसी की जो बाद जौधपुर राजस्थान से बालिका को ढुंढकर थाने लाकर दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्य-
प्रभारी दलौदा बी.के.एस. चौधरी , उनि इन्दु इवने, सउनि संतोष मुनिया, सउनि प्रमोद सिंह तोमर , प्रआर 295 राकेश शर्मा, मप्रआर 07 लक्ष्मी पाटीदार, मप्रआर 193 आशा कुमावत , आर 253 नारायण डाबी, मआर 270 रीना जाटव, मआर 135 राखी गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा ।