नीमच। लोकसभा निवार्चन 2024 के तहत 4 जून को शासकीय पीजी कालेज नीमच में विधानसभा खण्ड नीमच की मतगणना के लिए नियुक्त केन्द्रीय गणना प्रेक्षक अजीज देसाई एवं विधानसभा खण्ड मनासा एवं जावद की मतगणना के लिए नियुक्त केन्द्रीय गणना प्रेक्षक बी.मल्लिकार्जुन एवं कलेक्टर दिनेश जैन की उपस्थिति में रविवार को एनआईसी कक्ष नीमच में विधानसभावार नियुक्त किये जाने वाले मतगणना सुपरवाइजर मतगणना सहायक एवं माईक्रों आब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसके पहले गणना प्रेक्षक अजीज देसाई एवं बी.मल्लिकार्जुन के नीमच कलेक्टोरेट पहुंचने पर कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कलेक्टर जैन ने प्रेक्षकगणों ने जिले में मतगणना की तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू सहित सभी एआरओ भी उपस्थित थे।