चित्तौड़गढ़। समस्त विप्र समाज के सहयोग से आयोजित चित्तौड़गढ़ का प्रथम 10 दिवसीय विशाल सनातन संस्कार शिविर के अंतिम दिन शनिवार को अतिथियों की मौजूदगी में यज्ञ प्रार्थना एवं सनातन परंपरा के साथ समापन हुआ।
मुख्य अतिथि सभापति संदीप शर्मा एवं विजयपुर नृसिंहद्वारा महंत वैष्णव दास जी महाराज कृष्ण गोपाल ओझा मनोज मेनारिया भगवान तड़वा सत्येंद्र मोड निर्मल सिंह राठौड़ इंदिरा शर्मा सहित अन्य मंचासीन अतिथियों का स्वागत डीवाईएसपी ओम प्रकाश उपाध्याय वरिष्ठ शिवलाल शर्मा विजयपुर द्वारा किया गया।
सभापति ने कहा कि इस विशाल सनातन संस्कार शिविर मे मैंने पहली बार समस्त ब्राह्मण बटुको को संस्कारित होते हुए देखा। ये संस्कारित बटुक समाज को संस्कारित करेंगे।
नृसिंह द्वारा के महाराज वैष्णव दास जी ने कहा कि ब्राह्मण बच्चो को इस सनातन संस्कृति को बचाने के लिए संस्कारित होना जरूरी है। छोटा पौधा ही बड़ा होकर संस्कार की छाँया देगा। जो समाज को आश्रय देगा।
शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एवं आचार्य के रूप में पंडित विकास उपाध्याय रजनीश दाधीच श्याम सुंदर पारीक कौशल शर्मा कृष्ण गोपाल एवं अनिल जोशी का अभिनंदन संस्था के राजेंद्र त्रिपाठी एवं राकेश गिल द्वारा किया गया साथ ही मंचासीन महेंद्र जोशी सुरेश शर्मा योग प्रशांत शर्मा पवन शर्मा आदि का भी अभिनंदन किया गया वरिष्ठ समाज सेवक बंशीलाल कटिया मदन लाल शर्मा उपरेडा मदन मोहन उपाध्याय दिनेश तिवारी शशिकांत चतुर्वेदी आदि का भी सम्मान जगदीश शर्मा डेरी चंद्रशेखर त्रिपाठी संदीप उपाध्याय द्वारा किया गया मंच संचालन शिव शंकर व्यास द्वारा किया गया। शिविर के समापन पर समस्त बटुक वैदिक मंत्रों की विभिन्न देबताओं की आहुतियां देकर माहौल संस्कार युक्त कर दिया।शिविर के सहयोगी भारत चाष्टा रेलवे नवीन सारथी सत्यनारायण नंदवाना संजय शर्मा महेश जोशी जय प्रकाश शर्मा सुनील गुर्जर गौड़ विवेक शर्मा नंदकिशोर जोशी अशोक जोशी आदि का भी अभिनंदन किया गया विद्वान पंडित दीपक शर्मा ओम प्रकाश पंडित रत्नेश पंडित पीयूष धनेट किशन शर्मा पीयूष शर्मा को भी ऊपर ना मला द्वारा स्वागत किया गया।
शिविर के समापन से पूर्व ज्योतिषाचार्य पंडित विकास उपाध्याय द्वारा शिविरर्थियों को यज्ञ संध्या उपासना प्रार्थना का महत्व बताते हुए यज्ञ मंडप में आहुतियां दी गई छोटे-छोटे बटुकों ने वेद मंत्र ऋचाओं का पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियां देखकर संपूर्ण परिसर को भक्ति मय बना दिया समारोह के अंत में सामूहिक कल्याण की प्रार्थना की गई उपरांत सभी शिविर में शामिल होने वाले बटुकों ने मत्रों का उच्चारण करते हुए सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया संस्था के प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी एवं राकेश गिल द्वारा सभी का आभार जताया गया। अंत में सभी बटुको को भोजन प्रसाद दिया गया।