नीमच। ग्राहक पंचायत शाखा नीमच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्राहक पंचायत की प्रांत अध्यक्ष दीपलक्ष्मी धामणकर दीदी और प्रांत सचिव बहादुरसिंह राजपूत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे और प्रांत प्रचार प्रमुख देवेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। इस बैठक में ग्राहक पंचायत के प्रकल्पों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही प्राइवेट स्कूल के मनमाने निर्णय को लेकर भी आंदोलन और विरोध करने को लेकर चर्चा हुई। आगामी कई आयोजनों और विषय पर चर्चा हुई, जिसको लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मीटिंग में संयोजक वीरेंद्र पाटीदार, अखिलेश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह बोराना, पंकज मलिक, शांतिलाल जैन, अशोक नागदा, दिनेश पाटीदार भी उपस्थित थे। जल्द ही ग्राहक पंचायत द्वारा विभिन्न प्रकल्पों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद आम जनता को भी जागरूक कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रतन पंडित ने दी।