BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 11:20 am
KHABAR : नीमच शहर के टैगोर मार्ग पर लगा ट्रैफिक सिग्नल हुआ शुरू, यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से करवाया नियमों का पालन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 01.06.2024 को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान एंव यातायात की टीम द्वारा नगर पालिका के माध्यम से लम्बे समय से बंद पडे यातायात सिग्नल को हाल ही में चालु करवाया गया । 
यातायात प्रभारी चौहान द्वारा बताया गया की शहर की आम जनता को सिग्नल की आदत नही होने के कारण यातायात संकेतों का पालन नहीं किया जाता है प्रतिदिन वाहन चालकों से यातायात टीम द्वारा सिग्नल का पालन कराये जाने से आम जनता यातायता के नियमों व संकेतो के प्रति जागरुकता बढेगी ,जल्दी ही यातायात संकेतोंके सुचारु रुप से संचालन व वाहन चालकों द्वारा संकेतों का पालन कराने हेतु यातायात सिग्नलपर स्टॉप लाईन व जेब्रा क्रासिंग का कार्य नगरपालिका के माध्यम से पूर्ण करवाया जायेगा । 
 आज यातायात टीम द्वारा फ्रुट मंडी चौराहा पर लगे सिग्नल का वाहन चालको से पालन करवाया जा रहा है प्रतिदिन यातायात टीम द्वारा वाहन चालकों से यातायात सिग्नल का पालन करवाया जावेगा । साथ ही वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन चालक वाहन चलाते समय हेल्मेट पहने, चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट अनिवार्य रुप से लगाये व यातायात संकेतो का पालन करना सुनिश्चित करें । 

नोट- जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि आम रोड़ व आम मार्ग पर अपनी दुकान का सामान व अपनी दुकान पर आने वाले वाहनो को अपने दुकान के दायरे  के अंदर ही रखे अन्याथा आपके विरूद्ध उचित वैधानिक दण्डानत्मक कार्यवाही की जायेगी व यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग प्रदान करें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE