मनासा। विघा भारती, ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में ग्राम भारती मनासा कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर का जिला स्तरीय सात दिवसीय नवीन आचार्य/वित्त/साफ्टवेयर प्रशिक्षण का समापन सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में हुआ। समापन के प्रकटीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिरुद्ध माधव मारू (विधायक मनासा) अतिथि मदनलाल झंवर (अध्यक्ष ग्राम भारती मनासा) सोनाली पटवा (सदस्य ग्राम भारती मनासा व उपाध्यक्ष नगर परिषद कुकडेश्वर) मोतीलाल धाकड़ (वर्ग संयोजक व समिति सदस्य) कैलाश पुरोहित (अध्यक्ष दीनदयाल मण्डल) भुरालाल खाती पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत कंजार्डा)मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, प्रणवाक्षर ओम भारत माता का पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मारू ने कहा कि एक ऐसी परम्परा जिन संकल्प के साथ, विघा भारती कि स्थापना हुई, फिर उसके साथ ग्राम भारती कि स्थापना हुई। ये निश्चित तपस्या है। संस्कृति की, संस्कारो की तपस्या है।आप सभी आचार्य/दीदी गण विगत सात दिनों से लगातार इस तपस्या में लगें है। क्योंकि सिखना एक निरन्तर प्रकिया है। दुनिया कि एक मात्र ऐसी संस्था है विद्या भारती जो संस्कारो के साथ चरित्र निर्माण कि शिक्षा देती है।हम अतित में जाएं तो पुरानी शिक्षा पद्धति ने हमारे इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया महाराणा प्रताप, शिवाजी ने जो देश के लिये किया व पाठ्यक्रम में नहीं है। लेकिन विघा भारती ने इस कार्य को अपने कंधों पर लेकर नवपिढी को इसके बारे में बताया। बच्चों की रूचि अनुसार पढ़ाने का काम विघा भारती करती है। अतिथि परिचय वर्ग महाप्रबंधक व स्थानीय प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने किया। वर्ग का वृत वाचन मंगलसिंह चंद्रावत जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा ने किया। सफल कार्यक्रम का संचालन बनवारी लाल मोड़ ने किया। स्वागत दिलीप भण्डारी स्थानीय विद्यालय के समिति अध्यक्ष एवं संजय नरवाया भोजन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष ने किया प्रकट उत्सव कार्यक्रम का संचालन वर्ग के मुख्य शिक्षक दिलीप नागदा ने किया प्रकट उत्सव में शिक्षार्थियों द्वारा योग सरस्वती मां की नृत्य नाटिका योग कमल वाहिनी गरुड़ पिरामिड तितली की शानदार प्रस्तुतियां दी । वर्ग में 22 स्थान से 44 शिक्षार्थियों ने भाग लिया इसमें 4 आचार्य ,40 दीदीयां,बीए बीएससी 23, बीएड5 ,डीएड3 शिक्षार्थी उपस्थित थे।इस वर्ग में संचालन टोली बौद्धिक प्रमुख बनवारी लाल मोड़ ,शिक्षण प्रमुख पवन चौहान ,सह शिक्षण प्रमुख महेश खींची, मुख्य शिक्षक दिलीप नागदा, सह शिक्षक विनोद धनकर, वर्षा धाकड़ सरिता गुजराती, टीना मेघवाल, कार्यालय प्रमुख शंभू सिंह पावर, आई टी सी प्रमुख कमलेश पोरवाल, विद्युत आवास व्यवस्था प्रहलाद धाकड़ ,प्रचार प्रमुख हीरालाल रावत , भोजन प्रमुख राकेश रावत ,लालूराम सालवी, जल प्रमुख महेंद्र भटनागर आपूर्ति सुनील पाईवाल, राहुल उपाध्याय अतिथि व्यवस्था घनश्याम प्रजापति द्वारा रही। वर्ग को संपूर्ण करने में व्यवस्था टोली व स्थानीय विद्यालय समिति एवं ग्राम वासियों का भी सराहनीय योगदान रहा। अंत में आभार घनश्याम मालवीय ने माना ।उक्त जानकारी जिला प्रचार एवं प्रसार प्रमुख हीरालाल रावत ने दी।